Akhiil Bhartiya Yuva Sakti Sanghatan

हुए पैदा तो धरती पर हुआ आबाद हंगामा
जवानी को हमारी कर गया बर्बाद हंगामा
हमारे भाल पर तकदीर ने ये लिख दिया जैसे
हमारे सामने है और हमारे बाद हंगामा

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए

Wednesday, 14 December 2011

gandi rajneeti

किरोड़ी-बेनीवाल-चंद्रराज ने भरी साझा हुंकार!

भाजपा से निलंबित खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल के समर्थन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सामने महारैली हुई। इसमें दौसा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और जद-यू महासचिव चंद्रराज सिंघवी ने बेनीवाल के साथ मिलकर भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ बिगुल बजा दिया।

किरोड़ी ने किसान राजनीति के नाम पर मारवाड़ से बेनीवाल को नेता घोषित कर पूरे राजस्थान में तीसरे मोर्चे की पहल का प्रस्ताव दिया तो सिंघवी ने कहा कि बेनीवाल को भाजपा से तो निकाला जा सकता है लेकिन कोई ताकत उन्हें केंद्रीय गठबंधन वाले एनडीए से नहीं निकाल सकती।

महारैली में प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे लोगों को संबोधित करने किरोड़ी व बेनीवाल जैसे ही पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

मीणा-जाट साथ हुए तो सीएम जाट बनेगा : किरोड़ी

सांसद मीणा ने कहा कि मारवाड़ के लोग साथ दें तो राजस्थान में परिवर्तन हो जाएगा। वे अपना नेता तय कर लें, राजस्थान की गद्दी उसे ही सौंपी जाएगी। वह तन-मन-धन से उनके साथ हैं। उन्होंने बेनीवाल को तीसरे मोर्चे के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भाजपा व कांग्रेस की वजह से देश गर्त में जा रहा है। सुखाड़िया, माथुर, जोशी मुख्यमंत्री बने मगर अब तक जाट का बेटा सीएम क्यों नहीं बना।

‘दारिया एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच संभव नहीं’

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने सभा में कहा कि दारिया एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच हो ही नहीं सकती। पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर पकड़े थे। गहलोत व वसुंधरा जाटों के खिलाफ हैं। उन्होंने समझौता कर रखा है।

No comments:

Post a Comment