Akhiil Bhartiya Yuva Sakti Sanghatan

हुए पैदा तो धरती पर हुआ आबाद हंगामा
जवानी को हमारी कर गया बर्बाद हंगामा
हमारे भाल पर तकदीर ने ये लिख दिया जैसे
हमारे सामने है और हमारे बाद हंगामा

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए

Tuesday, 13 December 2011

समाजसेवी अन्ना हज़ारे की जान को ख़तरा है

समाजसेवी अन्ना हज़ारे की जान को ख़तरा है. खुफिया सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर इस बात की आशंका जताई गई है.
खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक अन्ना को एड्स से प्रभावित सुई चुभोई जा सकती है. सूत्रों का कहना है कि सुऊ चुभोने का काम किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर किया जा सकता है.
अन्ना के ऊपर मंडराते ख़तरे को देखते हुए ही दिल्ली पुलिस ने उनसे अनुरोध किया था कि 11 दिसंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर वह अपना कार्यक्रम शाम 5 बजे से पहले खत्म कर दें. उल्लेखनीय है कि लोकपाल की मांग को लेकर रविवार 11 दिसंबर को अन्ना जंतर मंतर पर एक दिन के अनशन पर बैठे थे. उनके साथ टीम अन्ना के सदस्य और विपक्षी दलों के तमाम नेता भी मंच पर आए थे. अन्ना के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनसमूह वहां एकत्रित हुआ था.
खुफिया विभाग के मुताबिक टीम अन्ना के प्रमुख सदस्य अरविंद केजरीवाल की जान को भी ख़तरा है. उनसे अनुरोध किया गया है कि वह मॉर्निंग वॉक के समय विशेष सावधानी बरतें.
अन्ना की सुरक्षा को देखते हुए रालेगण सिद्धि में चार लोगों को लगाया गया है.

No comments:

Post a Comment