Akhiil Bhartiya Yuva Sakti Sanghatan

हुए पैदा तो धरती पर हुआ आबाद हंगामा
जवानी को हमारी कर गया बर्बाद हंगामा
हमारे भाल पर तकदीर ने ये लिख दिया जैसे
हमारे सामने है और हमारे बाद हंगामा

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए
मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए

Wednesday, 14 December 2011

जनलोकपाल के 3 टुकड़े!



जनलोकपाल के 3 टुकड़े!

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर। सरकार ने अण्णा हजारे को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए मजबूत जनलोकपाल बिल की मांग कर रहे अण्णा की इच्छा के विपरीत सरकार आज कैबिनेट में सरकार तीन बिल पास करा सकती है।

इस तरह अण्णा के प्रस्तावित लोकपाल बिल के तीन टुकड़े हो सकते हैं। पहला, न्यायिक जवाबदेही बिल जिसके तहत न्यायपालिका पर नजर रखनी होगी। जजों की संपत्ति का खुलासा करना होगा। इसके अलावा सिटिजन चार्टर के लिए अलग बिल लाया जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत करने वालों की सुरक्षा से जुड़े व्हीसल ब्लोअर प्रोटेक्शन बिल भी आज की कैबिनेट में शामिल होगा। जबकि अण्णा और अधिकतर विपक्षी दलों की मांग है कि ये तीनों मुद्दे लोकपाल बिल में ही शामिल हो।
इससे पहले सर्वदलीय बैठक में सरकारी लोकपाल के ड्राफ्ट पर चर्चा होगी। लोकपाल बिल में जोड़-घटाव करने के लिए 19 दिसंबर को फिर कैबिनेट की बैठक होनी है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 15 दिसंबर को रूस जा रहे हैं और 17 को ही स्वदेश लौटेंगे। ऐसे में सरकार इन बिलों को पास कराने की हड़बड़ी में है।
संसद में 20 को आएगा लोकपाल : सरकार ने संकेत दिए हैं कि बहुचर्चित लोकपाल विधेयक 20 दिसंबर को लोकसभा में चर्चा के लिए रखा जा सकता है। कुछ अपवादों के साथ प्रधानमंत्री को उसके दायरे में लाया जा सकता है। मौजूदा शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर को समाप्त हो रहा है।

No comments:

Post a Comment